फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:योगासन प्रतियोगिता में 170 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप बुधवार को बरियासनपुर स्थित महादेव पीजी कॉलेज में खेली गई। योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन की प्रतियोगिता के अलग-अलग आयुवर्ग में 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालकों के 8 से 10 आयु वर्ग में करन कुमार ने स्वर्ण, ऋषभ सिंह ने रजत और शिवम यादव ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग मे निधि मौर्या ने स्वर्ण, मानसी जायसवाल ने रजत और सोनाली सोनकर ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि यूपी सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष आरपी कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, योगासन एसोसिएशन यूपी के सचिव सुनील कुमार, डॉ़ सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें