मुंह से निकल रहा था झाग, हालत खराब
पुलिस के मुताबिक, गोवंशों को वाहन में इस तरह ठूंसकर बांधा गया था कि उनके खड़े होने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। उनकी हालत खराब थी और मुंह से झाग निकल रहा था। स्थिति को देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित देखभाल के लिए रामगांव पुरवा स्थित सरकारी गोशाला भेज दिया गया।
वाहन स्वामी और चालक पर मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिकअप के कागजात के आधार पर वाहन स्वामी विवेक कुमार निवासी मेहर अलीपुर, गाजीपुर और चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।