वह 'वंदेमातरम्' हिंदी पाक्षिक के व्यवस्थापक, श्री काशी संस्कार समिति के उपाध्यक्ष और एकल विद्यालय काशी क्षेत्र के व्यवस्था प्रभारी रहे। इसके अलावा विश्वक्षत्रिय महासभा, पूर्वांचल में संयोजक का दायित्व भी संभाला था।
हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
उनके निधन की सूचना पर विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र रीशू चंदेल ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।