Varanasi News: वाराणसी जिले में एसडीएम पत्नी और पति फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एसडीएम के पति के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली।
वाराणसी जिले के ब्लॉक चिरईगांव की रहने वाली एसडीएम ज्योति मौर्य और पति आलोक मौर्य की कहानी एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पति आलोक के यूपीएससी परीक्षा पास होने की खबर भ्रामक निकली है। लखनऊ में पति के इंटरव्यू देने की खबर वायरल है। आलोक मौर्य ने खबर को भ्रामक बताया है।
विज्ञापन
मोबाइल पर हुई बातचीत में आलोक ने बताया कि वह अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। अब तक दो बार परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अभी सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। हाल ही में वह निजी कार्य से लखनऊ गए थे, जिसे गलत तरीके से इंटरव्यू से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
ज्योति और उनके पति आजमगढ़ के बढ़हल निवासी आलोक पहले भी अपने वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। 2010 में दोनों का विवाह हुआ था। शादी के बाद ज्योति 2015 में एसडीएम बनीं। नौकरी के बाद दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दंपती के बीच इतनी दूरियां बढ़ी कि कोर्ट में मामला चला गया।