पंचायत भवन से निकला पथ संचलन
कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह जक्खिनी पंचायत भवन से शुरू होकर सरैया, नरसड़ा और जक्खिनी तिरमुहानी होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अरविंद जी, शशिभूषण, राकेश, पीयूषकांत, विनय सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।