फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 423 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चौकाघाट में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। अलग-अलग जगहों से कुल 27 कंपनियों ने इस दौरान 2325 अभ्यर्थियों में 423 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन प्रभा शंकर शुक्ला के देखरेख में आयोजित मेले में एरिया सेल्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेल्स ऑफिसर, मल्टी टास्किंग एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, गार्ड सहित अलग-अलग पदों के लिए चयन किया गया। अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क की जांच करने के बाद ही प्रवेश मिला। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि वाराणसी, गुजरात, लखनऊ, रांची सहित अलग-अलग जगहों से आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का लिखित और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। अभ्यर्थियों को सूझबूझ के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता पूर्वक करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें