फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क निर्माण गुणवत्ता और मानक से हो..., बोले प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना- युद्धस्तर से करें काम

Sun, 23 Mar 2025 03:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शहर में सड़कों पर चल रहे काम को लेकर वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। कहा है कि सड़क निर्माण में किसी भी तरीके की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
पीएमओ कार्यालय में जनसुनवाई करते सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को आजमगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम एस राजलिंगम को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मानक समय-समय पर जांचते रहे। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। युद्धस्तर पर काम कराएं ताकि निर्माण में देरी न हो।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने शनिवार को काली माता मंदिर से आवास विकास होते हुए वाराणसी-आज़मगढ़ सड़क मार्ग के 2.40 किलोमीटर के दो लेन और 4.10 किलोमीटर दोनों तरफ चल रहे चौड़ीकरण का निरीक्षण किया। डीएम से कहा कि निर्माण और अधिक तेजी से काम कराएं। बेलवा बाजार लमही में निर्माणाधीन सड़क के बारे में डीएम ने मैप के माध्यम से प्रभारी मंत्री को भौतिक प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने दिए बच्चों के सवालों के जवाब
वित्त मंत्री ने शहर के एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां बच्चों ने उनसे बजट से जुड़े सवाल किए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं को वित्तीय जागरूकता प्रदान करना है ताकि वे देश की आर्थिक नीतियों को समझ सकें और जागरूक नागरिक बन सकें।

थाने में सुनवाई नहीं हो रही सुनवाई, पुलिस कमिश्नर को दिए कार्रवाई के आदेश
वित्त मंत्री ने शनिवार को पीएमओ कार्यालय में जनसुनवाई की। लोहता थानाक्षेत्र के एक बखरिया गांव के अनुराग सिंह ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनकी बेटी को पीटा। थाने में सुनवाई नहीं हो रही है। 

इस पर वित्त मंत्री ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को मामले में जांच करा कार्रवाई करने के आदेश दिए। आदमपुर कोनिया की गीता देवी ने सीवर लाइन की सफाई और सीवर चेंबर का मरम्मत करने के लिए पत्र दिया। वहीं लंका सामने घाट निवासी संतोष कुमार ने मारपीट के मामले में लंका पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें