फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की कोरोना से मौत, छह संक्रमित और मिले

Tue, 16 Jun 2020 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • 77 वर्षीय कर्मचारी का बीएचयू में चल रहा था ईलाज
  • 15 जून को मौत के बाद रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के हुकुलगंज निवासी 77 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। बीएचयू में उनका ईलाज चल रहा था, जहां 15 जून को मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना से होने वाली यह आठवीं मौत है। इसके अलावा छह लोगो में कोरोना की पुष्टि भी हुई है, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब मौत का आंकड़ा भी बढ़कर आठ पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 
हुकुलगंज निवासी 77 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी टीबी के मरीज थे और 2014 में इनकी बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। 15 जून को बीएचयू में ईलाज के दौरान मौत हुई। इसके बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मैदागिन के गोलघर निवासी 35 और 33 वर्षीय और पहले से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आने की वजह से 72 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी में रहने वाले 24 वर्षीय और मुंबई से फ्लाइट से वाराणसी आये पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी के 26 वर्षीय युवक और आशापुर के नंदनगर से 55 वर्षीय व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

उधर बीएचयू में भर्ती एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 291 हो गई है। इसमें 214 डिस्चार्ज हो चुके हैं वहीं आठ की मौत हो गई है। 69 मरीज अभी आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार को जिले में पांच नया हॉट स्पॉट बनाया गया। इसके अलावा मिर्जापुर और बिहार के मूल निवासी दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें