वाराणसी में शनिवार की सुबह से ही उमस का एहसास हो रहा है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह से ही उमस का एहसास हो रहा है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पांडेयपुर, सुंदरपुर, नगवां, लंका आदि शहरी इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा क्षेत्र में बारिश थोड़ी हल्की रही। दस मिनट में ही बारिश थम गई और मौसम साफ हो गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।