फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में छात्रा से दुष्कर्म: घर पहुंची बच्ची के कपड़ों पर खून देख मां रह गई हैरान, सीसीटीवी में साथ दिखा आरोपी

Sun, 28 Nov 2021 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुष्कर्म का आरोपी 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित की गई एसआईटी मामले की जांच कर रही है। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लहरतारा स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा तीन की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की शर्मनाक घटना ने सनसनी फैला दी है। बच्ची के साथ स्कूल के सफाईकर्मी ने ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश होने के बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोर्ट में पेश होने आए आरोपी की आधिवक्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका, एनएसए) भी लगाया जाएगा। वहीं, वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के साथ है। बच्ची का परिवार अगर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन की मांग करता है तो हम कठोरता के साथ कार्रवाई करेंगे।

आरोपी सफाईकर्मी अजय कुमार उर्फ सिंकू को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए सिगरा पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। मामले की जांच को लेकर गठित पांच सदस्यीय एसआईटी स्कूल प्रबंधन से सवाल कर रही है।

विज्ञापन

बच्ची के कपड़ों पर थे खून के निशान
सिगरा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है। दोपहर बाद छात्रा घर पहुंची तो वह काफी डरी-सहमी हुई थी। मां ने देखा कि उसके यूनिफार्म (स्कूल ड्रेस) पर खून के धब्बे लगे हैं। इस बारे में पूछने पर बदहवास छात्रा ने पूरी बात बताई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा ने मां को बताया कि सफाई करने वाले अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की। मां ने बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी। फौरन डायल-112 पर सूचना दी गई।

सिगरा पुलिस के साथ बच्ची और परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन से पूछताछ के बाद पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पांच मिनट की फुटेज में छात्रा और आरोपी सफाई कर्मचारी साथ पाए गए। सफाई कर्मचारी अजय कुमार को चिह्नित करते हुए पुलिस ने उसे लहरतारा स्थित मानसनगर पसियाना मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। सिगरा थाने में पुलिस ने सफाईकर्मी से पूछताछ की।

आरोपी की कचहरी में पिटाई, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा
पुलिस आरोपी को लेकर शनिवार को दोपहर में कोर्ट परिसर में जैसे ही पहुंची, अधिवक्ताओं की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने पुलिस की गिरफ्त में ही आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। पहले तो पुलिस वाले भी कुछ समझ नहीं सके। बाद में किसी तरह उन्होंने आरोपी को बचाया। घटना के बाद कचहरी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआईटी कर रही मामले की जांच, होगी एनएसए के तहत कार्रवाई
मासूम छात्रा के संग दरिंदगी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन कर किया है। डीसीपी (वरुणा जोन) विक्रांत वीर के नेतृत्व वाली एसआईटी सात दिन में रिपोर्ट देगी। इस घटना से अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश और उबाल है। डीसीपी (वरुणा जोन) ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

एसआईटी के सवालों से स्कूल प्रबंधन के छूटे पसीने
एफआईआर का जिक्र करते हुए एसआईटी ने यह भी सवाल पूछा है कि स्कूल में कितने महिला और पुरुष कर्मी हैं। छात्राओं के लिए शौचालय कितने हैं? आखिर क्यों छात्रा को दूसरे तल पर वॉशरूम के लिए जाना पड़ा? इस तरह के सवालों से स्कूल प्रबंधन बगलें झांक रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें