फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक जांच आयोग ने किया राजघाट भगदड़ का मौका मुआयना

Tue, 03 Jan 2017 01:33 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
मुआयना करते न्यायिक जांच आयोग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजघाट भगदड़ मामले में न्यायिक जाँच आयोग के अध्यक्ष राजमणि चौहान और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को घटनास्थल पर जाकर घटना के कारणों की पड़ताल की। इस दौरान रोड की माप की गई। जांच आयोग कटेसर भी गया जहां पंकज बाबा ने प्रवचन दिया था। मौका मुआयन के दौरान सभी आला अधिकारी वहां पर मौजूद थे।
विज्ञापन
इसके बाद जांच आयोग आम लोगों का और फिर अफसरों का बयान दर्ज करेगा। बता दें कि 15 अक्तूबर की जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज बाबा की शोभायात्रा के दौरान राजघाट पुल पर मची भगदड़ में 25 लोगों की मौत हुई थी।

डीएम और एसएसपी के तबादले के साथ ही 8 अफ सर निलंबित हुए थे मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति राजमणि चौहान अध्यक्षता में न्यायिक जांच का गठन किया था।
विज्ञापन


राजमणि चौहान जाँच के क्रम में सोमवार को यहाँ पहुँचे और अफसरों के साथ बैठक की। न्यायमूर्ति बुधवार को घटना के सम्बन्ध में लोगों की बात सुनेंगे। गुरुवार को अफसरों का पक्ष जानेंगे।
विज्ञापन


वह जाँच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। बता दें कि घटना के बाद निलंबित किये अफसरों को सरकार ने फ़िलहाल बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें