फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: सभासद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 14 Dec 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में सोमवार को दुकान पर चाय पी रहे बदलापुर नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
सभासद की हत्या के बाद बदलापुर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सभासद योगेश यादव की गोली मारकर हत्या  मामले में पुलिस ने बुधवार शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फरार आरोपी पट्टी दयाल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र उर्फ बंटी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्त में आया आरोपी घटना के दौरान गाड़ी चला रहा था। इधर, लापरवाही बरतने के आरोप में बदलापुर के कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।

सोमवार रात  बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर के समीप दुकान पर चाय पीने के दौरान बदमाशों ने बदलापुर नगर पंचायत के सभासद योगेश यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि योगेश के सिर में 32 बोर की तथा शरीर पर तीन गोली 32 बोर की मारी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें