वाराणसी में बादल छाए है,उससे बारिश की संभावना बनी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की द्रोणीका जो अपने नियत स्थान से दक्षिण की ओर चली गई थी अब सही जगह पर आ रही है।
वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और हवा न चलने से परेशान लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत महसूस हुई। सुबह हवा की रफ्तार तो थम गई है लेकिन बादलों की सक्रियता बढ़ गई है।
जिस तरह बादल छाए है,उससे बारिश की संभावना बनी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की द्रोणीका जो अपने नियत स्थान से दक्षिण की ओर चली गई थी अब सही जगह पर आ रही है। इस वजह से बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार से हवा का रुख बदलने के साथ ही अच्छी बारिश होने की संभावना भी बनी है। तापमान में भी कमी के आसार बने हैं।