फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Rains: वाराणसी में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, अब एक और आफत ने बढ़ाई मुसीबत!

Thu, 24 Aug 2023 07:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अभी भी अधिकांश जगहों पर घाटों का संपर्क आपस में टूटा है।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मौसम लागातार करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही बारिश के साथ सिहरन भी महसूस हो रही है। 

विज्ञापन

बुधवार को दिन में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। दोपहर में धूप रही, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण उसका असर थोड़ा कम रहा।

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: कुएं से बरामद हुआ प्रोफेसर का शव, पत्नी ने लगाए कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

विज्ञापन

अधिकतम तापमान बुधवार को कम होकर 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दो दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। इधर, लंबे समय से स्थिर चल रहे गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अभी भी अधिकांश जगहों पर घाटों का संपर्क आपस में टूटा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को गंगा का जलस्तर 64.35 मीटर रहा जबकि चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें