फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और ऐसे ही बना रहेगा मौसम, बारिश से बढ़ी ठिठुरन और तापमान में गिरावट

Thu, 09 Jan 2020 10:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बुदवार को हुई बारिश से बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
दो दिन धूप के बाद बुधवार को मौसम बदलने के बाद गुरुवार की सुबह भी बढ़ी सर्दी और ठिठुरन के सात हुई। सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है, अभी धूप के भी लोगों ने दर्शन नहीं किए हैं। बुधवार को भी पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। तेज पुरवा हवाएं चलीं। साथ ही गरज चमक के साथ झमाझम बारिश से ठिठुरन फिर लौट आई। रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
पिछले सप्ताह बूंदाबांदी के बाद इस सप्ताह रविवार से मंगलवार तक अच्छी धूप हुई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। वार्म फ्रंट की वजह से बुधवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब 12 बजे बारिश बंद हुई, मगर नम हवाएं परेशान करती रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
शाम करीब पांच बजे से फिर गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई और देर रात तक होती रही। बारिश के कारण मंगलवार के अधिकतम तापमान 22 डिग्री की तुलना में बुधवार को सात डिग्री की कमी आ गई और अधिकतम तापमान 15.8 आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान मंगलवार की तरह 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

4 of 5
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। पुरवा हवा दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहेंगी। शुक्रवार तक बारिश होते रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर कोल्ड फ्रंट आने वाला है। इस वजह से घने कोहरे के साथ ही गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार साल बाद जनवरी में हुई बारिश 
आम तौर पर जनवरी में बारिश कम ही होती है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जनवरी में चार साल बाद बुधवार जैसी बारिश हुई है। इस तरह की बारिश बरसात के मौसम में ही दिखती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें