विसर्जन मार्ग और रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाया जाए और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि रात में भी लोगों का आवागमन सुरक्षित रहे।
उन्होंने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को मौके पर जरूरी सुधार कराने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आस्था और जनसुविधाओं को प्राथमिकता
नगर आयुक्त ने कहा कि लोक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के तहत विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र सहित सिविल और प्रकाश विभाग के अवर अभियंता, एसएफआई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।