फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Post Office:डाक विभाग ने खोले 5.44 लाख खाते, 8.69 लाख ने लिया सेवाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 5.44 लाख बचत खाते खोले गए हैं। इसके अलावा कुल 8.69 लाख लोगों ने आधार सेवाओं का लाभ लिया है। साथ ही वाराणसी परिक्षेत्र में अभी तक 1,020 गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम और 519 गांवों को सम्पूर्ण बीमा ग्राम बनाया जा चुका है। बुधवार को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विभाग में उत्कृष्ट करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवर डाक अधीक्षक, वाराणसी पूर्वी मंडल को आधार नामांकन व अपडेट करने के लिए, डाक जीवन बीमा एवं पार्सल राजस्व, डाक अधीक्षक, वाराणसी पश्चिमी मंडल विनय कुमार को सर्वाधिक सुकन्या समृद्धि खाता, स्पीड पोस्ट राजस्व तथा पोस्टल ऑपरेशन व व्यवसाय में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही जौनपुर मंडल, गाजीपुर मंडल, बलिया मंडल के डाक अधीक्षक भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, राम केवल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें