फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आबादी 42 लाख, तीन अस्पतालों में सिर्फ 75 बेड की इमरजेंसी, 30 साल से नहीं बढ़ी क्षमता

Sat, 21 Nov 2026 10:11 AM IST
Pragati Chand रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में आबादी 42 लाख है, लेकिन तीन सरकारी अस्पतालों में सिर्फ 75 बेड की इमरजेंसी है। ऐसे में मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मंडलीय अस्पताल में 30 साल से इमरजेंसी बेड नहीं बढ़े।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की आबादी 42 लाख हो गई है फिर भी सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में सुविधाएं नहीं बढ़ी हैं। तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी में इलाज की व्यवस्था 75 बेड के भरोसे है। मंडलीय अस्पताल में 30 साल से इमरजेंसी में बेड नहीं बढ़ाए गए। 30 बेड की इमरजेंसी में ही इलाज किया जा रहा है। यह वार्ड अक्सर भरा रहता है। गंभीर मरीजों को भी रेफर करना पड़ता है। ठीक यही हाल जिला अस्पताल और शास्त्री अस्पताल का है। जिला अस्पताल में 10 साल से बेड नहीं बढ़े हैं। 27 बेड ही हैं। शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी लंबे समय से आठ बेड के इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में जांच, दवा, ओपीडी में परामर्श तो किसी तरह मिल जा रहा है लेकिन समस्या इमरजेंसी में इलाज की है। बेड न बढ़ने की वजह से सारा बोझ आईएमएस बीएचयू पर चला जाता है। वहां इमरजेंसी में इलाज के लिए लंबी लाइन लगती है। इमरजेंसी वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर मरीजों को रखकर इलाज किया जाता है। 

120 बेड का इमरजेंसी वार्ड है लेकिन रोजाना 24 घंटे में करीब 250 लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। बीएचयू के डॉक्टर भी कहते हैं कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड बढ़ने चाहिए। इससे सहूलियत मिलेगी। मरीजों को नजदीक ही इलाज मिल जाएगा। इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ईएमओ ही करते हैं इलाज, सर्जन तो मिलते ही नहीं
सड़क हादसे और गोली लगने से घायल लोगों का इलाज इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) ही करते हैं। जनरल या फिर आर्थोपेडिक्स सर्जन आदि नहीं मिलते हैं। मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल या शास्त्री अस्पताल में तीन शिफ्ट की ड्यूटी में केवल ईएमओ की ही लगती है। ज्यादातर मामलों में प्राथमिक उपचार के दौरान ईएमओ केवल मेजरमेंट करते हैं। उनके सामने बीएचयू में रेफर करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। विशेषज्ञ चिकित्सक मौके पर रहते तो तत्काल मरीज को इलाज मिल जाता।

सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं
सीने में दर्द, किडनी, हार्ट अटैक, सांस लेने में तकलीफ, पेट संबंधी अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं देखते हैं। उन्हें ऑनकॉल बुलाया जाता है। बीएचयू को छोड़ दिया जाए तो वर्तमान में किसी सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं हैं। इन मरीजों को भी ईएमओ या फिर फिजिशियन से किसी तरह देखते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर देते हैं। अधिकांश मरीज बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचते हैं तो तीमारदार कुछ मरीजों को निजी अस्पताल लेकर जाते हैं।  
विज्ञापन

अधिकारी बोले

मंडलीय अस्पताल में नया सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनने वाला है। दीनदयाल उपाध्याय, जिला अस्पताल कैंपस के सामने मेडिकल कॉलेज बन रहा है। दोनों जगहों पर इमरजेंसी की बेहतर व्यवस्था रहेगी। 100 बेड की इमरजेंसी होने के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी होगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। जांच की सुविधा रहेगी। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें