वाराणसी में शुक्रवार को दिन में मकबूल आलम रोड पर लगे जाम में फंसी दो एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला।
जाम और धूल ने बढ़ा दी है परेशानी
पर्यावरणविदों के अनुसार बनारस में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण धूल और धुआं है। चांदपुर, लहरतारा, बौलिया, भेलूपुर, इंग्लिशिया लाइन, बांसफाटक, गोदौलिया, बेनियाबाग और नई सड़क इलाके में जाम और धूल के कारण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। चांदपुर से बौलिया वाले इलाके में शाम को धूल और धुएं के कारण स्मॉग जैसी स्थिति बन गई।
रेड जोन वाले इलाकों में यातायात को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा खोदाई स्थलों पर सख्ती से मानकों के पालन का निर्देश दिया गया है। - कालिका सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी।