फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर, हथकड़ी लगाकर किशोर को बनाया बंधक

Wed, 13 Jun 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिले की पुलिस का असंवेदनशील चेहरा एक बार फिर सामने आया है। मिर्जामुराद थाने में एक हफ्ते से 14 वर्षीय किशोर को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को थाने गए एक शख्स ने हथकड़ी बंधे किशोर को हवालात में निढाल पड़े देखा तो उसकी तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला सार्वजनिक होते ही मिर्जामुराद पुलिस लीपापोती में जुट गई। महकमे के अधिकारी भी इस बारे में कुछ भी कहने से कतराते रहे।

कानपुर से बीते बुधवार को चोरी हुआ डंपर जीपीएस सिस्टम की मदद से मिर्जामुराद में पकड़ा गया। चालक और अन्य लोग डंपर छोड़ कर भाग निकले लेकिन मिर्जामुराद के बीरबलपुर गांव निवासी किशोर को मिर्जामुराद थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए किशोर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि डंपर चुराने वाले गिरोह के सदस्यों में मिर्जामुराद के डंगहरिया गांव निवासी एक युवक और गाजीपुर निवासी दो युवक शामिल हैं।

पूछताछ की लंबी प्रक्रिया के बाद भी किशोर को अदालत में पेश नहीं किया गया जबकि एक हफ्ते हो गए हैं। किशोर को हथकड़ी भी बांधी गई है। इस बारे में पूछे जाने पर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष का कहना था कि किशोर के सहयोग से ही डंपर चोरी में संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

किशोर को अवैध हिरासत में हथकड़ी बांध कर क्यों रखा गया है, इस बारे में थानाध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं, एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने कहा कि प्रकरण जानकारी में नहीं है। जानकारी कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें