फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: व्यवसायी से 18 लाख की धोखाधड़ी, प्रोजेक्ट फाइनेंस कराने के लिए आवेदन के दौरान हुई जालसाजी

Mon, 17 Mar 2025 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 18 लाख की धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से 18 लाख की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है। अर्दली बाजार के दिव्यधाम नगर कॉलोनी निवासी प्रतीक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कैप्सूल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एक प्रोजेक्ट फाइनेंस कराने के लिए आवेदन कर रहे थे। 

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में उन्हें 18,13,000 की राशि भुगतान करनी थी। इसके लिए फर्म के संचालक ने उन्हें स्पंदन फाइनेंस बैंक, अर्दली बाजार में एक खाते में पैसा ट्रांसफर करने को कहा। 13 मार्च 2025 को अपने बैंक खाते से उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। लेकिन बाद में पता चला कि यह खाता धीरज लाल कुमार नामक किसी अन्य व्यक्ति का है, जो फर्जी था। 

बैंक से संपर्क करने पर सामने आया कि धोखाधड़ी के इस खाते से तुरंत ही कई अन्य खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया हैं। प्रतीक सिंह ने जब फर्म के संचालक से संपर्क किया, तो पहले उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि होली का अवकाश है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें