फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस प्रदेश में चौथे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्तूबर की रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। 50 प्रमुख प्रदर्शन मानकों (केपीआई) पर आधारित रैंकिंग में वाराणसी पुलिस ने 25 मानकों पर प्रदेश में पहला और आठ मानकों पर टॉप-5 में जगह बनाई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग को उपलब्धि का आधार बताया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला अपराध से जुड़े दहेज मृत्यु, शीलभंग, एससी-एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आबकारी, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के चलते प्रदेश में पहला स्थान मिला है। गैंगस्टर एक्ट की लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। जघन्य अपराधों की विवेचना के निस्तारण का प्रतिशत 97.10 और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई 96.45 प्रतिशत रही। तीन महीने से लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में भी वाराणसी पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर रही। पॉक्सो एक्ट के मामलों में कार्रवाई के मामले में चौथा स्थान मिला है। डायल-112 की पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम अक्तूबर में 4.53 मिनट रहा। इस दौरान 21,080 मामलों में 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई गई। इस मानक पर भी कमिश्नरेट को प्रदेश में पहला स्थान मिला। कर्मचारी, घरेलू सहायिका और किरायेदार सत्यापन समेत नागरिक सेवाओं तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी एनओसी और आकलन में शत-प्रतिशत कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2023 और 2024 में प्रदेश के अंतिम दस स्थानों में रहने वाला कमिश्नरेट अब लगातार टॉप-10 में बना हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें