फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर निगम के कमल के फूल वाले लाइटिंग पिलर्स पर सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की नजर में राष्ट्रीय फूल का प्रतीक तो कांग्रेस-सपा के लिए सरकारी धन से चुनाव प्रसार का साधन माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। नगर निगम की ओर से साजन तिराहा समेत कई इलाकों में डिवाइडरों पर लाइटिंग पिलर्स लगाए गए हैं। डमरू-त्रिशूल की आकृति के साथ सबसे ऊपर कमल का फूल लगा है। जो लाइटिंग के चलते लाल रंग का चमक रहा है। इसे लेकर शहर में चर्चा शुरू हो गई है। एक ओर भाजपा नेता इसे राष्ट्रीय फूल का प्रतीक बता रहे हैं तो कांग्रेस और सपा सरकारी धन से चुनाव प्रचार का साधन बता रही है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि शहर की सुंदरता के लिए नगर निगम की ओर से तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। राष्ट्रीय फूल कमल को ध्यान में रखकर पिलर पर इन्हें लगाया गया है। सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सुंदरता के लिए साइकिल लगाएं। मोटिवेशन मिलेगा। प्रदूषण और जाम से मुक्ति मिलेगी। भाजपा प्रचार-प्रसार के लिए जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है। इस पर आपत्ति की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि एयरपोर्ट पर कमल का फूल लगाया गया है। सरकारी पैसे से भाजपा अपना चुनाव प्रचार कर रही है। आगामी चुनाव को ध्यान में रख इसे हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें