फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम डैशबोर्ड में वाराणसी पुलिस को छठा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 51 विभिन्न पैरामीटरों की कसौटी पर खरा उतरते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मई माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। कमिश्नरेट पुलिस पिछले 10 महीनों से लगातार टॉप-10 में बरकरार है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग 51 विभिन्न पैरामीटरों, जैसे अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, डायल-112 की प्रतिक्रिया समय, महिला अपराध, एससी-एसटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई तथा न्यायालय से सजा दिलाने जैसे बिंदुओं पर आधारित होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें