फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अब एक किलोमीटर की ऊंचाई से निगहबानी संभव

Mon, 20 Feb 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अब जमीन से एक किलोमीटर की ऊंचाई से वाराणसी की निगहबानी की जा सकेगी। इसके लिए वाराणसी पुलिस दस लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ड्रोन कैमरा खरीदने जा रही है।
विज्ञापन

एचडी रिकार्डिंग युक्त इस ड्रोन कैमरे की मदद से तीज-त्योहारों और गंगा स्नान के मद्देनजर उमड़ने वाली भीड़ की आसानी से निगरानी की जा सकेगी।

एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में पूर्व में ही रुपया स्वीकृत किया गया था और कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए थे।

आए हुए प्रस्तावों में से किफायती दर और अच्छी गुणवत्ता वाले ड्रोन कैमरे को खरीदा जाएगा।

बता दें कि जिला पुलिस के पास वर्तमान में तीन ड्रोन कैमरे हैं। इन ड्रोन कैमरों का उपयोग विधानसभा चुनाव के दौरान संवेदनशील बूथों की निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें