फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर वाराणसी में पुलिस-प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट, सोशल मीडिया और संगठनों पर नजर

Wed, 05 Dec 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 छह दिसंबर को लेकर वाराणसी जिले में पुलिस और प्रशासनिक महकमा हाई अलर्ट मोड पर है। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को एसएसपी की ओर से ताकीद की गई है कि सोशल मीडिया पर गंभीरता के साथ नजर रखें। भड़काऊ और भ्रमात्मक संदेश भेजने साथ ही, संगठनों की गतिविधियों की टोह लेते रहने का निर्देश लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को कैंट, चेतगंज, लक्सा, दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, लोहता, जैतपुरा, चौक और आदमपुर थानाध्यक्ष पीएसी के जवानों के साथ अपने क्षेत्र में चक्रमण करते रहेंगे। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को मुस्तैदी के साथ सूचनाओं का संकलन करने के लिए कहा गया है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि थानाध्यक्षों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रमुख मंदिर, गंगा घाट और पर्यटन स्थल पर पुलिस की नजर है। किसी भी प्रकार से गड़बड़ी करने वाले के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इसके साथ ही सभी बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें