फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना अनुमति कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, अजय राय समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने अजय राय समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बिना अनुमति के कांग्रेस नेता व अन्य कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली, जिससे यातायात बाधित हुई। 
विज्ञापन
पदयात्रा निकालते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर विरोध प्रदर्शन समेत यातायात बाधित करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 10 के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी विकल शाण्डिल्य की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया की प्रदेश कांगेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, धर्मेन्द्र तिवारी, फसाहत हुसैन, प्रमोद पाण्डेय, गुलशन अली, शतनाम सिंह, अशोक कुमार सिंह, अकील अन्सारी व 50 लोगों ने सार्वजनिक मार्ग को पूर्ण रूप से बाधित कर नारेबाजी करते हुए इंग्लिसिया लाइन से साजन तिराहे के तरफ बढ रहे थे। इनके इस कृत्य से जाम में एंबुलेंस और रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैण्ड पर आने जाने वाले व्यक्ति अनावश्यक रुप से फंस गए। 

सार्वजनिक मार्ग यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। अजय राय और उनके साथियो द्वारा बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक मार्ग पर जुलुस निकालकर लोक व्यवस्था को बाधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन के पहले दिन विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा; गूंजा हर- हर महादेव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें