फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: करोड़ों की जमीन पर कब्जा दिलाने में इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 28 Jul 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चेतगंज इंस्पेक्टर संध्या सिंह और लहुराबीर चौकी इंचार्ज अमित सिंह पर कार्रवाई हुई। चेतगंज थाने के एसएसआई भी लाइन हाजिर हुए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चेतगंज थाना इलाके के पिशाच मोचन में करोड़ों की जमीन पर विपक्षी पार्टी को कब्जा कराने के आरोप में बुधवार को चेतगंज इंस्पेक्टर संध्या सिंह को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने निलंबित कर दिया। महिला थानेदार के साथ लहुराबीर चौकी इंचार्ज अमित सिंह को भी निलंबित कर दिया गया। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह पर भी कार्रवाई की गाज गिरी और लाइन हाजिर कर दिए गए। एक  ही थाना पर तीन बड़ी कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


पिशाच मोचन के रहने वाले व्यापारी मुकेश साहू ने पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई थी कि पिशाच मोचन में कीमती जमीन का सट्टा कराया है, जिस पर गोदाम बनाया हुआ है। चेतगंज के रहने वाले विपक्षियों की नजर है। मुकेश के अनुसार शुक्रवार रात पिशाच मोचन मंदिर पर दर्शन करके लौट रहा था तो देखा कि गोदाम पर रखा लोहे का गेट एक ट्राली से वेल्डिंग की दुकान पर विपक्ष के लोग चोरी करके ले जा रहे थे। इस दौरान विपक्ष के लोगों से विवाद हुआ तो मौके पर लहुराबीर चौकी इंचार्ज अमित सिंह पहुंचे और बोले कि सुबह थाने पर आइए बात होगी।

दूसरे दिन शनिवार को थाना दिवस पर पहुंचे तो विपक्ष के लोग थाने पर पहले से ही बैठे हुए थे। इस दौरान इंस्पेक्टर संध्या सिंह को गेट और गोदाम से जुड़े सभी कागजात दिखाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं दूसरे दिन लोहे के गेट को विपक्ष के लोगों ने दबंगई से गोदाम पर लगवाकर जमीन पर कब्जा करने लगे। इंस्पेक्टर से गुहार लगाई कि जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और घंटों तक थाने पर बैठाए रखा। इसके बाद मुकेश साहू ने पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस आयुक्त ने गोपनीय जांच कराई तो मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ निकला और तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर संध्या सिंह, चौकी इंचार्ज अमित सिंह को निलंबित करते हुए पूरे मामले में लीपापोती करने वाले एसएसआई ओमप्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि चेतगंज इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की गई। एसएसआई भी पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे।

मंगल केवट से बदसलूकी पर कालभैरव चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर 

स्वच्छता दूत डोमरी निवासी ट्रॉली चालक मंगल केवट से बदसलूकी करने वाले कालभैरव चौकी इंचार्ज सुरेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। बुधवार को मामले की जांच एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है।

चेतगंज थाना के नए प्रभारी बने परमहंस, लक्सा थानेदार भी बदले 
पुलिस आयुक्त ने दो नए थाना पर प्रभारियों की तैनात दी। पुलिस लाइन से परमहंस गुप्ता को चेतगंज थाना का प्रभारी बनाया गया और जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी नरसिंह ओझा को लक्सा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब तक लक्सा थाने पर तैनात इंस्पेक्टर महातम यादव को भेलूपुर थाने पर भेजा गया।
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं'
पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा हाल ही जांच में भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मी इस बात को जान लें कि अगर किसी की शिकायत मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें