पुलिस को किशोर की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस मिली। भेलूपुर थाने ले जाकर पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि वह जौनपुर के केराकत क्षेत्र का रहने वाला है और नरिया स्थित एक स्कूल में पढ़ता है।
पिस्टल कमर में खोंस कर चलने के सवाल पर उसने कहा कि इससे अपने साथियों में रौब जमाने के साथ ही ठेला और ऑटो वालों से जबरन वसूली करने में बहुत मदद मिलती है। अभिरक्षा में लिए गए किशोर के खिलाफ बीते साल अपने सहपाठी के साथ मारपीट और धमकाने के आरोप में लंका थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।