फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महिला से पति ने की मारपीट, लखनऊ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

Sun, 15 Nov 2026 08:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जैतपुरा थाने में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसने लखनऊ के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर भी ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नाटी इमली में महिला के साथ घरेलू प्रताड़ना, मारपीट और नकदी व सोने के आभूषण छीनने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। लखनऊ के एक इंस्पेक्टर पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता शिल्पी जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को उनके पति क्षितिज लाल श्रीवास्तव ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस दौरान उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। पति ने 30000 रुपये नकद और कान व गले के सोने के आभूषण जबरन छीन लिए। घटना के समय पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया था। पुलिस के समझाने पर वह वहां से चली गई थीं।

आरोप है कि घटना के अगले दिन 14 नवंबर को मनोज कुमार पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को यूपी पुलिस क्राइम ब्रांच लखनऊ का इंस्पेक्टर बताया। मनोज पांडेय ने आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सामग्री सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। 
विज्ञापन


पति क्षितिज लाल श्रीवास्तव और मनोज पांडेय की जांच कराई जाएं, यह पता लगाया जाए कि क्राइम ब्रांच का मनोज इंस्पेक्टर है या फिर फर्जी तरीके से गोपनीयता भंग करने के उद्देश्य से परेशान कर रहा है। जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें