फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हमले के बाद पुलिसकर्मियों का तांडव, महिलाओं सहित कई ग्रामीणों की पिटाई, 29 हिरासत में

Tue, 29 Oct 2019 11:14 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थाना के हरसोस गांव में सोमवार की रात पुलिस पर हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने गांव में जमकर तांडव किया। इस दौरान कई घरों में तोड़फोड़ की गई। कई ग्रामीणों की पिटाई की गई। 
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई का जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की गई। पुलिस की पिटाई में बीटल देवी और भारती देवी सहित अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। 

इन महिलाओं का कहना था कि वह दलित बस्ती की हैं। उनकी बस्ती घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है और मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं था। 

उधर, घटना के बाद मंगलवार की सुबह भारी पुलिस बल ने गांव में रूट मार्च किया। गांव में एहतियातन दो क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में छह थानों की फोर्स, दो कंपनी पीएसी और क्यूआरटी तैनात की गई है। इस बीच पुलिस गांव के 29 लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही 27 लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें