फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुर से बाइक लूट कर भागा बदमाश, मुठभेड़ के बाद डीरेका में हत्थे चढ़ा

Sat, 01 Dec 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बनारस में शुक्रवार की रात में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले प्रमोद ने अपने साथी बनारसी यादव के साथ शिवपुर क्षेत्र में विजय पाल से बाइक लूटी और फायरिंग कर भाग निकला। शिवपुर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रमोद मंडुवाडीह क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। बीते अक्तूबर में फूलपुर थाना के गजोखर बरजी मोड़ पर 10 हजार के इनामी बदमाश तेतारू राजभर उर्फ जैद कुमार उर्फ जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस दौरान प्रमोद पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, 23 आपराधिक मामलों के आरोपी चौबेपुर के धौरहरा निवासी तेतारू के गिरोह का प्रमोद सरगना है। यह गिरोह जिले के साथ गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली सहित अन्य जनपदों के देहात क्षेत्रों के सराफा कारोबारियों को लूटने, भाड़े पर हत्या करने और अवैध असलहों की बिक्री के लिए कुख्यात है।
विज्ञापन


तेतारू के साथ इस गिरोह का सदस्य संतोष राजभर जिला जेल में निरुद्ध है, जबकि 25 हजार का इनामी बनारसी यादव, विनोदी और राजेश यादव की पुलिस को तलाश है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि प्रमोद फूलपुर पुलिस के लिए वर्ष 2016 से वांछित था और 2011 से जरायम जगत में सक्रिय था। 
विज्ञापन

...और लगा कि डीरेका में गैंगवार हो गई

मौके पर पड़ा पिस्टल - फोटो : amar ujala
डीरेका स्थित एसटीपी के सामने अचानक गोलियां तड़तड़ाने लगीं तो राहगीर और पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग सहम गए। उन्हें लगा कि बदमाशों में गैंगवार हो गई। इस बीच तेजी से एक-एक कर आई पुलिस की कई गाड़ियों को देख थोड़ी देर बाद लोगों को माजरा समझ आया कि किसी बदमाश से मुठभेड़ हो रही है।

कुछ ही समय में तमाशबीन जुट गए और सभी एक-दूसरे से फायरिंग के बारे में पूछते रहे। एसएसपी ने बताया कि बदमाश प्रमोद को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तार किया। टीम को आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें