फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस का एक्शन: पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

Wed, 14 Oct 2026 07:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में सिगरा पुलिस ने पशु आहार की आड़ में हो रही गांजा की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 15 लाख का माल भी बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशु आहार की बोरियों में छिपाकर गांजा की तस्करी करने के आरोपी राजकिशोर गोड़ को सिगरा पुलिस ने बुधवार को पचपेड़वा स्थित लोहे की पुरानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन, 31 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार बक्सर के नवाडेरा का निवासी है। उसके कब्जे से 30 पैकेटों में कुल 31.275 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। तस्करी के लिए मालवाहक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन में रखी 10 बोरी पशु आहार भी बरामद की गई। आरोपी पशु आहार की बोरियों की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहा था। यह तरीका पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाया गया था। पुलिस ने इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें