फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रृंगार गौरी पर जलाभिषेक करने जाते 61 शिवसैनिक गिरफ्तार, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Mon, 04 Aug 2025 02:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सावन के आखिरी सोमवार को एकनाथ शिंदे गुट व उद्धव ठाकरे गुट से जुड़े कार्यकर्ता हर साल की तरह इस साल भी श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने सभी शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।  
विज्ञापन
श्रृंगार गौरी पर जलाभिषेक करने जाते शिवसैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में श्रृंगार गौरी को जलाभिषेक के लिए जाते समय शिवसैनिकों के दो गुटों को पुलिस ने अलग- अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गुटों से कुल 61 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने का अरमान इस वर्ष भी शिवसैनिकों का पूरा नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


थाना लाए गए सभी शिवसैनिकों को कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सावन के आखिरी सोमवार को एकनाथ शिंदे गुट व उद्धव ठाकरे गुट से जुड़े कार्यकर्ता हर साल की तरह चौक चौराहा से जुलूस निकालकर गंगा नदी पहुंचे, वहां से जलभर पैदल ही सामने घाट पुल की ओर बढ़ने लगे। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बड़ा हादसा: दो बच्चों के साथ पुल से गिरा शख्स, एनडीआरएफ की तलाश में एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान थानाध्यक्ष दुर्गा सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और रस्सी बांध कर सभी को आगे बढ़ने से रोकने लगे। जलाभिषेक को जाने से रोकने पर शिवसैनिक व पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस सभी को पकड़कर थाना ले आई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें