फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब साइबर क्राइम के शिकार हों तो चिंता न करें, 24 घंटे में वाराणसी एसएसपी से शिकायत करें

Tue, 17 Dec 2019 10:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

यदि आपके खाते से पैसा निकालने या खरीदारी करने जैसा साइबर क्राइम हो तो जानकारी मिलते ही बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर लेनदेन पर रोक लगवाएं। इसके बाद 24 घंटे के भीतर एसएसपी कार्यालय में बैंक पासबुक के स्टेटमेंट की फोटोकॉपी और एटीएम कार्ड पर दर्ज 16 अंकों के साथ प्रार्थना पत्र एसएसपी कार्यालय में दें।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से कार्रवाई तत्काल शुरू की जाएगी। जिला पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के लिए जन जागरूकता के संबंध में मंगलवार को कोआर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ागांव, लोहता, जंसा और कपसेठी थाना क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाई गई।

विजय ने लोगों से कहा कि एटीएम रूम में कोई भी संदिग्ध दिखे या जबरन मदद की पेशकश करे तो 112 नंबर पर कॉल करें। फेसबुक में टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखें। ओएलएक्स जैसी वेबसाइट से कुछ खरीदें या बेंचे तो बेहद सतर्कता बरतें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साइबर अपराध - फोटो : SELF
कभी अपने खाते का विवरण ऑनलाइन न दें। सामान बेचने या खरीदने वाला कोई एप डाउनलोड कर पैसा भेजने को कहे तो ऐसा कतई न करें। सोशल मीडिया पर आपके दोस्त या रिश्तेदार का मेसेज आए कि वह बीमार हो गया है और पैसा भेज दें तो कतई विश्वास न करें। जागरूकता कार्यक्रम में सद्दाम हुसैन, मैनेजर चौहान, राजेश राजभर, अरविंद सरोज आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें