फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : भव्य होगा पीएम मोदी का स्वागत, बीएचयू से सीर तक पुष्पवर्षा की तैयारी; यह रहा 22 फरवरी का कार्यक्रम

Fri, 16 Feb 2024 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास के मिनट टू मिनट पर प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति के बाद अब प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 फरवरी को पहली बार काशी प्रवास पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास के मिनट टू मिनट पर प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति के बाद अब प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। लोकार्पण और शिलान्यास की सूची पर शुक्रवार तक अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा। फिलहाल पीएम मोदी वाराणसी सहित पूर्वांचल के विकास को गति देने वाली 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी 22 फरवरी की रात 9:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाॅप्टर से बनारस डीजल कारखाना के विश्राम गृह पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता और काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। 

यहां से वे सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में संत निरंजन दास के साथ संगत में शामिल होंगे। यहां मंच से ही संत रविदास की कांस्य प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पिंडरा के करखियांव स्थित अमूल प्लांट का लोकार्पण कर भेल की हाइड्रोजन गैस और वंदे भारत सेमी स्पीड ट्रेन के पार्ट्स निर्माण की इकाई का शिलान्यास करेंगे। यहां पीएम मोदी दो लाख से ज्यादा की भीड़ को संबोधित करने से पहले पूर्वांचल के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


पीएम के हाथों लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

  • पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट
  • वाराणसी सुल्तानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग
  • वाराणसी आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
  • करसड़ा स्थित वेस्ट टू चारकोल प्लांट


पीएम के हाथों शिलान्यास होने वाली परियोजनाएं

  • बुजुर्गों के लिए देश के तीसरे नेशनल एजिंग सेंटर
  • पांडेयपुर स्थित मेडिकल काॅलेज
  • बड़ालालपुर स्थित निफ्ट का केंद्र
  • करखियांव में भेल का हाडड्रोजन प्लांट और वंदे भारत के पार्ट्स निर्माण इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें