फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आने वालों के लिए अच्छी खबर, मात्र 10 रुपये में ठहर सकेंगे तीर्थयात्री

Mon, 21 Aug 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
assi ghat - फोटो : social media
विज्ञापन
 काशी में भूखे पेट न सोने की अवधारणा पर आगे बढ़ते हुए विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने सबसे सस्ता अतिथि निवास बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बाबा का दर्शन करने के लिए काशी आने वाले भक्तों को स्वर्ण शिखरों वाले मुक्तांगन से सौ मीटर दूर सुविधाओं से युक्त कमरा केवल 10 रुपये के किराए पर मिल सकेगा।
विज्ञापन


1.81 करोड़ रुपये से बांस फाटक पर खरीदे गए भवन की बहुद्देश्यीय इमारत तैयार करने के लिए मंदिर प्रशासन ने वास्तुविदों से मशविरा लेना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित इमारत में ही अतिथि निवास बनाया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि बाबा के श्रद्धालुओं को काशी में बड़ा तोहफा देने की कोशिश की जा रही है।

इसी भवन में श्रद्धालु हितों से जुड़ी वस्तुओं का वृहद बाजार भी होगा और अतिथि निवास भी। मंदिर प्रशासन की योजना है कि गली के व्यवसायियों के अलावा अन्य पूजा, प्रसाद की दुकानों को इसी बाजार में शिफ्ट करा दिया जाए। इससे मंदिर परिसर में खुला माहौल मिल जाएगा और गलियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए अब तक की सबसे महात्वाकांक्षी योजना है। देश में पहली बार इतनी सस्ती सेवा देने की तैयारी है। इससे काशी में तीर्थाटन में वृद्धि होगी और पर्यटन को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें