फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ऑटो और ई-रिक्शा के लिए पांच जगहों पर बनेंगे पिक एंड ड्रॉप पॉइंट, प्राइवेट पार्किंग के रेट घटाए

Sat, 26 Sep 2026 09:20 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पार्किंग की सुविधा को सुगम बनाने की तैयारी है। इसके तहत ऑटो और ई-रिक्शा के लिए पांच जगहों पर  पिक एंड ड्रॉप पॉइंट बनेंगे। वहीं शहर में चल रही निजी पार्किंग के रेट घटाए हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी स्थित सभागार में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पार्किंग प्रबंध समिति की बैठक की। इसमें शहर की पार्किंग और ऑटो ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने, यातायात को सुगम बनाने और आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में नगर आयुक्त ने ऑटो और ईरिक्शा के लिए पांच स्थानों पर पिक एंड ड्रॉप पाॅइंट बनाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


वहीं, शहर में चल रही निजी पार्किंग के रेट घटाए हैं। बैठक में निजी पार्किंग के शुल्क को कम किया गया। अपनी निजी भूमि पर पार्किंग संचालित करने वाले संचालकों से नगर निगम की ओर से लिए जाने वाले शुल्क को कुल मासिक आय के 17 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया। 

वहीं, दूसरे की निजी भूमि पर संचालित पार्किंग के शुल्क को 12 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत किया गया। शहर में ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए पिक एंड ड्रॉप स्थल चिह्नित किए गए हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि इन स्थलों पर वाहन केवल यात्रियों को उतारने या बैठाने के लिए रुकेंगे और इसके बाद तत्काल रवाना होंगे।
विज्ञापन


प्राथमिकता के आधार पर इंग्लिशिया लाइन, पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड, चौकाघाट पुल के पास, आशापुर-सारनाथ रोड, मैदागिन कोतवाली के सामने, पड़ाव, लंका, बसंत कॉलेज के बगल राजघाट, कलेक्ट्री फार्म तथा दुर्गाकुंड ऑटो स्टैंड सहित अन्य स्थलों को चिह्नित किया गया है। 

प्रथम चरण में इनमें से पांच स्थानों पर पिक एंड ड्रॉप स्थल बनाए जाएंगे। संबंधित जोन के अधिशासी अभियंता, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) से समन्वय कर आवश्यक चिन्हांकन, थर्मो प्लास्ट पेंट एवं संकेतक बोर्ड लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। 

अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, परिवहन विभाग के पीटीओ अमित वर्मा सहित ऑटो/ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। 

20 प्रमुख चौराहों पर जेब्रा एवं स्टॉप लाइन पेंटिंग
शहर के 20 प्रमुख चौराहों-स्थानों पर जेब्रा पेंटिंग एवं स्टॉप लाइन पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित जोन के अधिशासी अभियंता स्थलों का चिह्नांकन कर कार्यवाही करेंगे। पांडेयपुर चौराहे से सीकड़ लगाकर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा महानगर सीमा तक पिक एंड ड्रॉप के संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लहरतारा पुल के नीचे क्षेत्र का सुंदरीकरण होगा। लहरतारा पुल के नीचे बस पार्किंग एवं पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण कराने तथा आईपी विजया मॉल के पास वाहन पार्किंग विकसित करने पर भी चर्चा हुई। कैंट क्षेत्र के सामने ऑटो चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े किए जाने से यातायात समस्याओं पर समिति ने संज्ञान लेते हुए प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

अवैध पार्किंग संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पार्किंग संचालन के संबंध में नगर आयुक्त निर्देश दिया कि नगर निगम से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही पार्किंग संचालित करें। यदि किसी के द्वारा अवैध संचालन किया जाएगा तो उसके खिलाफ आवश्यक नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ऑटो यूनियन को 15 दिन में स्थल चिह्नित करें
ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को पूर्व से संचालित ऑटो स्टैंडों के आसपास शेड एवं शौचालय की सुविधा के लिए स्थान का चयन करने को कहा। साथ ही अतिरिक्त ऑटो स्टैंड के लिए भी जगह तलाश कर अगले 15 दिनों में समिति को अवगत कराने को कहा। नगर आयुक्त ने का कि जो भी प्रस्तावों पर आगामी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें