फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंदू सरकार' के समर्थन में आए काशी के साहित्यकार, कांग्रेस कर रही विरोध

Wed, 19 Jul 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी के पास धरना देकर बुलंद की आवाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल पर आधारित फिल्म ‘इंदू सरकार’ के समर्थन में काशी साहित्यकार उतर आए हैं।  मधुर भंडारकर की रिलीज होने वाली फिल्म ‘इंदू सरकार’ का विरोध देशभर में कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी की उस अस्सी चौराहे से आवाज उठी जहां से तुलसीदास और रानी लक्ष्मीबाई का जुड़ाव है। इस फिल्म के रिलीज के पक्ष में काशी के कवि एवं साहित्यकारों के अलावा भाजपा नेताओं ने एक स्वर में फिल्म के रिलीज होने पर सहमति जताई और कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए।

कहा- यह वही अस्सी है जहां वाटर जैसी  फिल्म का विरोध हुआ था लेकिन आज वही इंदू सरकार के पक्ष में खड़ी है।  काशी की प्राचीन साहित्यिक संघ एवं सामाजिक संस्था समकालीन विचार परिषद की ओर से अस्सी चौराहे पर मशहूर पप्पू की चाय की अड़ी के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात के खिलाफ धरना दिया गया।
विज्ञापन


कवियों और साहित्यकारों ने पूछा कि फिल्म इंदू सरकार का विरोध क्यों किया जा रहा है।  सचिव प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है। ऐसे में किसी फिल्मकार के फिल्म का विरोध करना ठीक नहीं है।

कवि बद्री विशाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग सच्चाई का गला घोंटना चाहते हैं। जब संस्कृति को अपमानित करने वाली फिल्म आती है तो कुत्सित मानसिकता वाली शक्तियां अभिव्यक्ति की आजादी की बात कह कर पक्ष में खड़े होते हैं।

वहीं इतिहास की हकीकत से मुंह मोड़ लेते हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने तानाशाही का रवैया अपनाकर कई फिल्मों को बैन किया। 
विज्ञापन

कांग्रेस इस कारण कर रही फिल्म का विरोध

इंदु सरकार
भाजपा नेता रूपेश पांडेय ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने से कांग्रेस को बची खुची जमीन भी खोने का खतरा है। यही कारण है कि वे लोग विरोध कर रहे हैं। यहां की जनता को अधिकार है कि वह जाने की आपातकाल में क्या हुआ था।

मकबूल फिदा हुसैन के कृत्यों पर यही कांग्रेस अभिव्यक्ति की आजादी बताती है। जब मधुर भंडारकर फिल्म बनाते हैं कि उनका विरोध क्यों किया जा रहा है। भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों का कारनामा न उजागर हो इससे कांग्रेस डर रही है। इसी कारण से वह विरोध करने पर आमादा है। इस मौके पर साहित्याकारों और कवियों  ने अपने विचार रखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें