चार जिलों से जुटेंगे व्यापारी
प्रदीप जायसवाल ने बताया कि सम्मेलन में वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर जिलों के समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, व्यापारी तथा वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी से व्यापारियों एवं वैश्य समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी।
राजीव राय और मनीष जगन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
सम्मेलन में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय मुख्य अतिथि होंगे। समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी आशुतोष सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदीप जायसवाल ने व्यापारी और वैश्य-बनिया समाज के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।
प्रेसवार्ता में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी वाराणसी मुरलीधर जायसवाल, जिला संगठन प्रभारी राजकुमार यादव, महानगर संगठन प्रभारी संजीव जायसवाल, जिलाध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, महानगर अध्यक्ष काशी नाथ गुप्ता, महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, प्रदेश सचिव रवि जायसवाल, चरन दास गुप्ता, मो. अफजल सिद्दीकी, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।