बिजनौर में वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सेंट मैरी स्कूल परिसर में बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ देखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। हालांकि, प्रारंभिक जांच के दौरान मौके पर तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले हैं।
तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। टीम संभावित स्थानों की जांच करने के साथ ही तेंदुए की मौजूदगी के संकेत तलाश रही है।