फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने चित्रों के जरिए सोनू सूद और विकास खन्ना को कहा थैंक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना महामारी के दौरान मजदूरों की मदद करने वालों की पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं। ऐसे में काशी की कला शिक्षिका ने रियल लाइफ के हीरो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और शेफ विकास खन्ना को अपने चित्रों के जरिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

हुकुलगंज की रहने वाली प्रियंका गौड़ ने सोनू सूद और शेफ विकास की तस्वीरें अलग-अलग बनाईं और उन्हें थैंक्स लिखा है। प्रियंका ने बताया कि जब देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान थे। ऐसे समय में इन दोनों ने बिना कुछ कहे देशवासियों की मदद में जुटे थे। एक मुंबई की सड़कों पर हाथ में पानी की बोतल लिए बसों से प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रहा था तो दूसरा लंदन में बैठकर गरीब, भूखों के भोजन का इंतजाम कर रहा था। सोनू सूद ने अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद की। उनसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया गया। वहीं शेफ विकास खन्ना ने 8 मिलियन से अधिक लोगों को खाने का पैकेट वितरित किया जो इंडिया में सबसे बड़ी फूड चेन है। प्रियंका उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने काशी विद्यापीठ से अपनी कला की शिक्षा हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें