फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई मास्टर्स गेम्स में वाराणसी की नीलू मिश्रा का दबदबा, 100 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल

Fri, 07 Sep 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
उड़नपरी के नाम से ख्यात नीलू मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मलयेशिया के पेनांग शहर में आयोजित एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स के पहले दिन वाराणसी की नीलू मिश्रा ने कमाल किया। नीलू मिश्रा ने 100 मीटर रेस में सिल्वर मेडल पर कब्जा कर पदकों का खाता खोला। 100 मीटर में उनके सिल्वर जीतने की खबर मिलते ही वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


सात से 15 सितंबर तक आयोजित एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में भारतीय मास्टर्स महिला एथलेटिक टीम की कमान भी नीलू मिश्रा के ही हाथ में है। इसमें भारत की ओर से 156 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उड़नपरी के नाम से ख्यात नीलू मिश्रा का चयन 45 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है।

वह 100 और 200 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद स्पर्धा में पदक के लिए भारतीय चुनौती पेश करने पहुंची है।  नीलू अब तक 53 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। साथ ही यूपी की एकमात्र महिला एथलीट हैं जिन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप फिनलैंड में 2009 में भारत के लिए ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से और राज्यपाल द्वारा मारबलस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया से इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें