मलेशिया के पेनांग शहर में आयोजित एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में वाराणसी की नीलू मिश्रा ने एक बार फिर कमाल कर दिया। उन्होंने सोमवार को 4×100 मीटर रिले रेस में नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने इस पदक के लिए 56.2 सेकंड का समय निकाला।
नीलू मिश्रा का एशियाई पैसेफिक मास्टर्स गेम्स में दूसरा पदक था। रिले रेस टीम की कमान नीलू मिश्रा के हाथों में थी। उनके अलावा टीम में शीतल, राधिका और ऐश्वर्या भी थीं। दूसरे स्थान पर भी भरतीय टीम एक मिनट 12 सेकंड और तीसरे पर मलेशिया की टीम एक मिनट 15 सेकंड के साथ रही।
पढ़ें : एशियाई मास्टर्स गेम्स में वाराणसी की नीलू मिश्रा का दबदबा, 100 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल
नीलू अभी तीन और स्पर्धाओं 4×400 मीटर रिले, 200 मीटर और ऊंची कूद में भी चुनौती पेश करेंगी। गौरतलब है कि इसके पहले सात सितंबर को उन्होंने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक जीता था।