फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पास देने के विवाद में युवक पर फायरिंग, प्रयागराज की ओर भाग निकले हमलावर; पुलिस ने दर्ज किया FIR

Sun, 17 May 2026 12:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: युवक पर फायरिंग की जानकारी मिलते ही लंका थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि सभी कार से ही प्रयागराज की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
गोली के निशान दिखाता युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क पर पास देने के विवाद में कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के बाएं हाथ की कोहनी को छूते हुए निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नुवाव निवासी अरुण कुमार सिंह अपने भतीजे पवन कुमार सिंह के साथ बीती रात करीब 10 बजे कर्मनवीरपुर सुसुवाही गए थे। दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नुवाव सब्जी मंडी के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही प्रयागराज नंबर की एक क्रेटा कार ने पास मांगा। इसी बात को लेकर बाइक सवार और कार सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

इलाके में सनसनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद कार सवार युवक कुछ दूर आगे बढ़े और फिर बाइक रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार चला रहा युवक नीचे उतरा और पवन कुमार सिंह पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पवन के बाएं हाथ की कोहनी के पास से छूते हुए निकल गई। गोली लगने से पवन घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

इस मामले में पवन के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक राज कुमार शर्मा ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे, जो घटना के बाद प्रयागराज की ओर फरार हो गए। आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें