फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, रात भर गड्ढे में पड़ा रहा शव; परिजनों ने जताई नराजगी

Wed, 04 Mar 2026 09:49 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर इसलिए नाराजगी जताई, क्योंकि रात में गश्त नहीं किया जाता। परिजनों का कहना था कि अगर गश्त की जाती तो बेटा शायद बच जाता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडरा में फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार रात पेड़ से टकराकर बाइक सवार शिवम विश्वकर्मा (23) की मौत हो गई। रात भर शव गड्ढे में पड़ा रहा। घर से करखियांव फैक्ट्री जाते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मारुडीह निवासी शिवम विश्वकर्मा रात 9 बजे फैक्ट्री जा रहा था। जगदीशपुर रेलवे फाटक के पास बाइक अनियंत्रित हुई और वह पेड़ से टकरा गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

एसआई सुनील यादव पहुंचे और युवक के जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पिता प्रेम विश्वकर्मा ने शिवम के रूप में पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। शिवम के सिर और पेट में गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।  

विज्ञापन

गश्त नहीं करती है फूलपुर पुलिस, रात भर पड़ा रहा शव : रात 10 बजे के आसपास पेड़ से टकराकर बाइक सवार शिवम सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा रहा। बाइक लावारिस हाल में सड़क पर गिरी थी, लेकिन फूलपुर पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी। होली पर भी सतर्कता नहीं दिखी। परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के तुरंत बाद शिवम को समय से अस्पताल भिजवाया गया होता तो वह बच जाता। होली पर जवान बेटे को खोने के सदमे में पिता प्रेम विश्वकर्मा और परिजन बेसुध रहे।
विज्ञापन

दो बाइकों में टक्कर, दो घायल
रोहनिया के भगतबीर तिराहा गंगापुर में तेज गति से जा रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में आत्माराम निवासी आहोपुर जंसा दूसरा बाइक सवार जेम्स निवासी मीरावन जंसा घायल हुए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्माराम को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। चोटिल जेम्स के परिजन अपने साथ लेकर गए। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें