फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, संचालक सहित तीन गिरफ्तार; आदित्य को प्रताड़ित किया गया था

Sun, 04 Jan 2026 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बुद्धा सिटी कॉलोनी में जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती आदित्य गोस्वामी (27) की बीते शुक्रवार को पिटाई से मौत हो गई थी। आदित्य के चेहरे, आंख, हाथ, पैर, पेट, पीठ पर चोट के 20 निशान मिले थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: परशुरामपुर के बुद्धा सिटी कॉलोनी के जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में आदित्य गोस्वामी की हत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने शनिवार को केंद्र के संचालक युवराज सिंह, कर्मचारी जितेंद्र गुप्ता और कुमार सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आदित्य को प्रताड़ित किया गया था। 

विज्ञापन


गंभीर चोट के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आदित्य को जब नशे की तलब लगती थी तब वह उग्र हो जाता था। संभालना मुश्किल होता था। कुमार सौरभ और जितेंद्र गुप्ता ने उसे संभालने के लिए पीटा था। पुलिस ने आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के सकलडीहा कोतवाली के बिशुनपुर निवासी युवराज सिंह भी शामिल है जो नशा मुक्ति केंद्र का संचालक है। बिहार के रोहतास के नोखा विसनपुरा निवासी कुमार सौरभ और महमूरगंज के सील नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र गुप्ता कर्मचारी है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब आदित्य उग्र हो गया था तो उसे नियंत्रित करने के लिए मारा पीटा गया था। 

शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही अशोक पुरम कॉलोनी निवासी आदित्य गोस्वामी नशे का आदी था। मां प्रतिभा ने 27 दिसंबर को उसे जन सुधार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। मां प्रतिभा की तहरीर पर युवराज, कुमार सौरभ और जितेंद्र गुप्ता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत: शरीर पर थे चोट के निशान, परिजन बोले- हत्या हुई है; मां के साथ की थी मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें