फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार महिलाओं दो हजार के सामान खरीद 5 लाख के गहने चुराए, सोनार को ऐसे हुआ शक; वाराणसी में FIR

Tue, 04 Aug 2026 05:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में ग्राहक बनकर आई चार-पांच महिलाओं ने ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चितईपुर चौराहे स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आई चार से पांच महिलाओं ने खरीदारी के बहाने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी कर लिए। घटना का पता महिलाओं के जाने के बाद चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि भीखारीपुर कला निवासी सर्राफा व्यापारी अमरदीप वर्मा की चितईपुर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। रविवार शाम करीब छह बजे चार से पांच महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक विभिन्न आभूषण देखे और दुकानदार को बातचीत में उलझाए रखा। बाद में करीब दो हजार रुपये का सामान भी खरीदा।

विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार, बिल तैयार करने के दौरान जब महिलाओं से उनका नाम और मोबाइल नंबर पूछा गया तो वे टालमटोल करने लगीं। इसी बीच सामान दिखाने में व्यस्तता का फायदा उठाकर एक महिला ने काउंटर के बॉक्स में रखा करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों का डिब्बा चुपके से उठा लिया। इसके बाद सभी महिलाएं दुकान से निकल गईं।

महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ तो उन्होंने दुकान में रखे गहनों का मिलान किया। एक डिब्बा गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें एक महिला गहनों का डिब्बा चोरी करती हुई साफ दिखाई दी।

दुकानदार अमरदीप वर्मा की तहरीर पर मंडुवाडीह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें