Varanasi News : कमरे में महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर लोहता थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की माैत से उसे दो मासूम बच्चे बिलख रहे थे।
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर नई बस्ती में गुरुवार की शाम एक महिला ने अपने टीन शेड के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
धन्नीपुर नई बस्ती के यासीन उर्फ राजू गुरुवार की दोपहर बाद किसी काम से घर से बाहर निकला था। घर लौटा तो उनकी पत्नी सादिया परवीन (28) कही दिखाई नहीं दी। तलाश हुए एक कमरे में पहुंचे तो तो सीलिंग फैन से गले में दुपट्टा लगा वह लटक रही थी। यह देख वह चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरिक्षक प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई। टीम मौके से पड़ताल कर फिंगर प्रिंट ले लिया।
विज्ञापन
यासीन दवा का लिफाफा बनाने का काम करता है। उसके के दो लड़के अब्दुल अहमद (4) और अब्दुल हसनैनरजा (3) वर्ष दो लड़की एकरा परवीन 9 वर्ष रहनुमा नूर 6 वर्ष मृतका का मायका हरपालपुर कन्ह ईसराय बताया में है।