फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा- क्षतिग्रस्त स्कल्पचर की जल्द कराएं मरम्मत, बेहतर हो रखरखाव; दिए निर्देश

Thu, 19 Mar 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

VDA Varanasi: वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने शहर में लगाए जा रहे स्कल्पचरों के रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त कलाकृतियों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शहर में लग रहे स्कल्पचर की समीक्षा बुधवार को वीडीए सभागार में वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर स्कल्पचर क्षतिग्रस्त या टूट गए हैं उनकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थापित कलाकृतियों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि शहर की सुंदर छवि प्रभावित न हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीडीए, बरेका, रेल मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कुल 64 अद्वितीय स्कल्पचर स्थापित किए जाने की योजना है। 

अब तक 54 स्थानों पर स्कल्पचर स्थापित किए जा चुके हैं। इससे शहर के विभिन्न स्थानों पर कला और संस्कृति की नई पहचान उभरती दिखाई दे रही है। ये स्कल्पचर रीयूज़ और रीसाइकल का संदेश दे रहे हैं। इन कलाकृतियों को स्क्रैप एवं अनुपयोगी धातुओं से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इन स्कल्पचर में महिला सशक्तीकरण, योग, खेल, मिलेट्स, हस्तशिल्प, पर्यावरण संरक्षण, वाराणसी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जैसे विविध विषयों को दर्शाया गया है। वीडीए उपाध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय संस्कृति की झलक और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शहर के 64 प्रमुख स्थलों पर स्टोन, फाइबर और मेटल से निर्मित कलाकृतियां स्थापित की जा रही हैं। साथ ही संबंधित स्थानों पर लैंडस्केपिंग, हरियाली, साफ-सफाई, रात्रि में आकर्षक प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

कला के क्षेत्र में पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह पहल वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन स्कल्पचर के माध्यम से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ रहा है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण, रचनात्मकता और सतत विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। यह परियोजना वाराणसी को कला, संस्कृति और स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें